फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   आईबी के पूर्व अधिकारी का शव घर से संदिग्ध हालात में मिला

आईबी के पूर्व अधिकारी का शव घर से संदिग्ध हालात में मिला

Sat, 23 Mar 2019 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
आईबी के पूर्व अधिकारी का शव घर से संदिग्ध हालात में मिला
घर में मिला आईबी के पूर्व अधिकारी का शव
विज्ञापन

पत्नी से कोर्ट में चल रहा था तलाक का केस, कई साल से परिवार से रह रहे थे अलग
- बिस्तर पर बुरी तरह सड़ी-गली हालत में मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में शुक्रवार को एक सोसायटी के फ्लैट से आईबी के पूर्व अधिकारी का शव सड़ी-गली हालत में मिला। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बिस्तर पर पूर्व आईबी अधिकारी नरेंद्र कुमार पाल (60) का सड़ा-गला शव मिला। नरेंद्र अकेले ही परिवार से अलग अपने फ्लैट में रहते थे। पत्नी से उनका तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस स्वाभाविक मौत या आत्महत्या की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कुमार पाल वर्ष 2015 से अकेले 93-हिमवर्षा अपार्टमेंट, मधु विहार में रहते थे। नरेंद्र आईबी में अधिकारी थे। वर्ष 2010 में उन्होंने निजी कारणों से वीआरएस ले लिया था। पत्नी राजबाला से तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। करीब चार साल से राजबाला दो बेटियों शीतल (27) और श्वेता (23) के साथ अपने भाई के घर मयूर विहार में रह रही थीं। शीतल गुजरात के अहमदाबाद से एमबीए कर रही है, जबकि छोटी बेटी बरेली से बीएड कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर नरेंद्र के फ्लैट से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो एक कमरे के बिस्तर पर नरेंद्र का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था। दिखने में शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि नरेंद्र किसी पड़ोसी या रिश्तेदारों से भी नहीं मिलते थे। सूचना पर उनकी दोनों बेटियां दिल्ली पहुंच गईं। शनिवार को परिवार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि चार साल से नरेंद्र ने न तो बेटियों व पत्नी से कोई बातचीत की थी और न ही परिवार ने उनसे कोई संपर्क किया था। रिश्तेदारों ने पत्नी और उनके बीच सुलह कराने के प्रयास किए थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। नरेंद्र शराब पीने के भी आदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed