फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   130 corona positive patients found in delhi on thursday

कोरोना के 130 मरीज मिले, 02 की मौत, रिकॉर्ड 24417 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Thu, 18 Feb 2021 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
130 corona positive patients found in delhi on thursday
कोरोना जांच - फोटो : राजन राय

दिल्ली में गुरुवार को 60,441 जांच में कोरोना के 130 मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 02 की मौत हो गई। 153 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस दिन की संक्रमण दर  0.22 % रही।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,37,445 हो गई है। इनमें से 6,25,496 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर बढ़कर 98.4 फीसदी हो गई है। संक्रमण से अब तक 10,896 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के 1053 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 454 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 434 रोगियों का इलाज चल रहा है। रह गई है। कोविड-19 केंद्रों में 35 मरीज भर्ती हैं। अबतक कुल 1 करोड़ 17 लाख लोगों कि जांच कि जा चुकी है। कंटेनमेंट जोन 654 हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना की कुल संक्रमण दर 5.49 फीसदी है और मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। कोविड अस्पतालो में 95 फीसदी बेड खाली है,जबकि, कोविड केयर केंद्रों में 99 फीसदी बेड खाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड 24417 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 82 फीसदी हुआ टीकाकरण
राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में गुरुवार को रिकॉर्ड 24,417 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इनमें से 20,880 को टीके की पहली और 3537 को दूसरी खुराक दी गई। वैक्सीन लगने के बाद 13 लोगों को हल्के बुखार और दर्द की शिकायत हुई। इनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी । टीका लेने वालों में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों की संख्या स्वास्थ्य कर्मचारियों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा रही। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को कुल 302 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इनमें 212 केंद्रों पर कोवीशिल्ड और 90 पर कोवाक्सिन की खुराक दी गई। इस दौरान 30,200 लोगों को टीका लगना था। इनमें से 24417 ने टीका लगवाया। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से 82 फीसदी कर्मचारियों ने टीका लगवाया । वहीं, दूसरी खुराक लेने वाली की संख्या 60 फीसदी से ज्यादा रही। राजीव गांधी अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर अजित जैन ने बताया कि कर्मचारियों को टीके की दूसरी खुराक लेने के लिए प्रेरित किया गया जा रहा है। इसके चलते ही टीकाकरण बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा दिल्ली में 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक लगाने का कार्य पूरा किया जाना है। 


नर्सेज फेडरेशन ने टीकाकरण कराने की अपील की
वैक्सीन लगवाने के लिए ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने अपील की है। फेडरेशन की अध्यक्ष अनिता पंवार ने कहा, संगठन  स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्वास्थ्य की चिंता करता है। अस्पतालों में कोरोनो के अलावा कई अन्य संक्रमणों का खतरा भी है। इससे बचने के लिए वैक्सीन बेहतर विकल्प है। स्वास्थ्य कर्मी महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में वैक्सीन लगवाना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed