फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   12717 employees vaccinated

12717 कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन

Wed, 10 Feb 2021 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
12717 employees vaccinated
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 12717 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इनमें से 7 को टीका लगने के बाद बुखार और दर्द की शिकायत हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को 184 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 151 केंद्रों पर कोविशील्ड और 33 पर कोवाक्सीन की डोज दी गई। मंगलवार को 18,400 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें से 12717 ने टीका लगवाया। इस हिसाब से निर्धारित टीकाकरण का करीब 70 फीसदी लक्ष्य हासिल किया गया। राजीव गांधी अस्पताल की डॉक्टर छवि गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान और सिविल डिफेंस के कर्मचारियों का भी टीकाकरण हो रहा है। अग्रिम मोर्चे पर तैनात इन कर्मचारियों में वैक्सीनेशन के प्रति काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। मध्य दिल्ली जिले में कुल 30 केंद्रों पर 1582 कर्मचारियों ने टीका लगवाया, पूर्वी दिल्ली में 12 केंद्रों पर 638, नई दिल्ली में 15 केंद्रों पर 1320, उत्तरी जिले में 6 केंद्रों पर 605, उत्तर पूर्वी जिले में 6 केंद्रों पर 902, उत्तर पश्चिमी जिले मेें 22 केंद्रों पर 1479, शाहदरा जिले में 14 केंद्रों पर 913, दक्षिणी जिले में 26 केंद्रों पर 1945, दक्षिणी पूर्वी जिले में 19 केंद्रों पर 941, दक्षिणी पश्चिमी जिले में 15 केंद्रों पर 896 और पश्चिमी जिले में 19 केंद्रों पर 1496 कर्मचारियों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed