फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   केजरीवाल की पहली चुनावी रैली पर चला पुलिस का डंडा

केजरीवाल की पहली चुनावी रैली पर चला पुलिस का डंडा

Sat, 23 Mar 2019 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल की पहली चुनावी रैली पर चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
केजरीवाल की रैली पर चला पुलिस का डंडा
- जगह कम होने की बात करते हुए रैली की नहीं दी इजाजत, वैकल्पिक जगह का दिया सुझाव
- आप ने पुलिस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का लगाया आरोप
- आप ने इसी रैली से दिल्ली में चुनावी अभियान को लांच करने की बनाई थी योजना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुनावी रैली पर दिल्ली पुलिस ने डंडा चला दिया है। पुलिस ने शनिवार देर शाम शकूरबस्ती के संत नगर चौक पर होने वाली केजरीवाल की रैली की इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने रैली स्थल पर पर्याप्त जगह न होने को इसकी वजह बताई है। उधर, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर हमला बोला है। सांसद संजय सिंह ने पुलिस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल की रैली के साथ दिल्ली में लोकसभा चुनाव के अभियान लांच करने की योजना थी। इसके लिए पार्टी ने शकूरबस्ती के संत नगर चौक पर रैली करने की दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने जगह कम होने की वजह से इजाजत नहीं दी। 20 मार्च को ही पुलिस ने इस बारे में सूचना दे दी थी। डीपीसी आउटर सेजू पी. कुरूविला का कहना है कि संत नगर चौक काफी व्यस्त इंटरसेक्शन है। वाहनों की भारी आवाजाही के साथ यहां साप्ताहिक बाजार भी लगता है। ऐसे में पांडाल, एक हजार कुर्सी समेत 2000 लोगों की रैली होना संभव नहीं है। इस बारे में 20 मार्च को आयोजकों को जानकारी दे दी गई थी। साथ ही चौक से 150 मीटर दूर खुले स्थान का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई थी। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से चौक पर किसी नेता की रैली नहीं हुई है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत : संजय
आप सांसद संजय सिंह ने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया है। संजय सिंह के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के भरोसे निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। इसी जगह पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की भी रैली हुई थी, लेकिन पुलिस ने उनको नहीं रोका। संजय सिंह का कहना है कि वह पूरे मामले की शिकायत चुनाव अयोग से करेंगे। इस दौरान मांग की जाएगी कि इस तरह बेवजह आप के प्रचार अभियान में रोड़ा बनने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed