{"_id":"5c1d3016bdec2256ba1d7c70","slug":"11545416726-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो फेस चार मंजूरी विवाद-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो फेस चार मंजूरी विवाद-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘संतोष कोली और सोनी के परिजनों को दूंगा दान’
चंदा देने संबंधी बयान पर मनोज तिवारी ने किया पलटवार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेट्रो फेज-4 की मंजूरी के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से एक लाख का चंदा देने संबंधी बयान पर तिवारी ने पलटवार किया है। तिवारी ने कहा कि वे आप को चंदा नहीं देंगे, बल्कि आप की पूर्व सदस्य स्व. संतोष कोली और सोनी के परिजनों को दान की राशि दूंगा। इतना ही नहीं, तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने में नाकाम रही है और यदि सरकार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाती है, तो वह इससे भी ज्यादा दान देंगे।
प्रदेश भाजपा ने कहा कि दिल्ली मेट्रो फेज-4 के विस्तार के कार्य में सरकार ने जानबूझ देरी की और उसे रोकने का प्रयास किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा निरंतर प्रयास के कारण दिल्ली सरकार को मेट्रो फेज-4 के विस्तार का अनुमोदन करना पड़ा।
इस विषय के राजनीतिकरण के लिए आप नेताओं ने मनोज तिवारी को वादे के अनुसार चंदा देने के लिए कहा। इस पर तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा मेट्रो फेज-4 के विस्तार कार्यों में जानबूझकर देरी करने और उसे रोकने के प्रयास का पर्दाफाश हो गया है। आप के नेता आदतन झूठ बोलते हैं और अपने राजनीतिक फायदे के लिए झूठ और आरोप-प्रत्यारोप का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि उन्होंने जो चंदा देने का वादा किया था, उसकी राशि स्वर्गीय संतोष कोली और सोनी के परिवार के सदस्यों को सहायता के रूप में दी जाएगी, जो दिल्ली से ही आप सदस्य थी। सोनी ने आप के सदस्यों पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की थी।