फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सीएम ने बोला नाचने वाला तो भाजपा ने दिखाई पिक्चर

सीएम ने बोला नाचने वाला तो भाजपा ने दिखाई पिक्चर

Sun, 05 May 2019 05:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने बोला नाचने वाला तो भाजपा ने दिखाई पिक्चर
सीएम ने तिवारी को बोला नाचने वाला तो भाजपा ने दिखाई पिक्चर
विज्ञापन

- चुनाव प्रचार के दौरान सीएम केजरीवाल ने मनोज तिवारी को कहा नाचने वाला
- सीएम के बयान से नाराज भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर तिवारी के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर पूर्वी सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी मनोज तिवारी को नाचने वाला कहा। सीएम के इस बयान पर भाजपा नाराज हो गई। शनिवार दोपहर को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और उसमें मनोज तिवारी के जीवन पर बनी फिल्म दिखा डाली। जन्म से लेकर अब तक के राजनीतिक सफर पर बनी इस शॉर्ट फिल्म के जरिये मनोज तिवारी को हीरा बताया।
वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की बौखलाहट है। पूर्वांचली कलाकार के खिलाफ इस तरह के अपशब्द बोलना उनकी छोटी सोच दर्शाता है। इसका जवाब पूर्वांचल समाज के लोग देकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल की तरह झूठ पर झूठ बोलने के मास्टर नहीं हैं। तिवारी ने कहा कि एक कलाकार को गाली देना देश भर के कलाकारों का अपमान करना है। वे पूरब से आते हैं, सबका आदर करना उनकी संस्कृति है। तिवारी ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल को उनकी भाषा में जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हम जिस समाज आते हैं वो जोड़ना जानता है। तोड़ना नहीं।
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने की केजरीवाल के बयान की निंदा
आप नेतृत्व से नाराज चल रहे कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर सीएम केजरीवाल के बयान की निंदा की है। हालांकि उन्होंने किसी भी नेता का नाम नहीं लिया है। उन्होंने लिखा है, सरस्वती की कृपा, कंठ पर विराजे तो मनुष्य ‘गाता’ है! असुरनाशक, तांडवकर्ता शिव की कृपा शीष पर विराजे तो मनुष्य ‘नृत्य करता’ है! लोकमंगल-लोकरंजन के आदर्श भुवनमोहन कन्हैया की कृपा मन में उतरे तो मनुष्य ‘गायन’ करता है। इन सब की कृपा से हीन दुरात्मा केवल ‘भषण’ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed