फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   1034 terrorist attacks in the country during three years, one in Delhi and all in Jammu and Kashmir

दिल्ली : तीन वर्ष के दौरान देश में हुए 1034 आतंकी हमले, एक दिल्ली में बाकी जम्मू-कश्मीर में

Tue, 30 Nov 2021 12:31 AM IST
शाहरुख खान एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Nov 2021 12:31 AM IST
सार

राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा द्वारा पूछे गए एक लिखित सवाल के जवाब में रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने बताया, वर्ष 2019 में देश भर में कुल 594 आतंकवादी हमले हुए ओर यह सभी जम्मू एवं कश्मीर में हुए। वर्ष 2020 के दौरान देश भर में कुल 244 आतंकवादी हमले हुए और यह सारे हमले भी जम्मू एवं कश्मीर में हुए। 
 

विज्ञापन
1034 terrorist attacks in the country during three years, one in Delhi and all in Jammu and Kashmir
फाइल फोटो

विस्तार

पिछले तीन वर्षों के दौरान पूरे देश भर में कुल 1034 आतंकवादी हमले हुए, इन हमलों में कुल 177 जवान शहीद हुए। इनमें से 1033 हमले सिर्फ जम्मू-कश्मीर में हुए हैं जबकि एक हमला दिल्ली में हुआ। यह जानकारी रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को संसद के शीत सत्र के पहले दिन एक लिखित प्रश्न के जवाब में दी। 

विज्ञापन


राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा द्वारा पूछे गए एक लिखित सवाल के जवाब में रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने बताया, वर्ष 2019 में देश भर में कुल 594 आतंकवादी हमले हुए ओर यह सभी जम्मू एवं कश्मीर में हुए। वर्ष 2020 के दौरान देश भर में कुल 244 आतंकवादी हमले हुए और यह सारे हमले भी जम्मू एवं कश्मीर में हुए। 
विज्ञापन


वर्ष 2021 में अब तक देश में कुल 196 आतंकवादी हमले हुए हैं। इनमें से 195 हमले जम्मू -कश्मीर में जबकि एक हमला दिल्ली में हुआ है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान पंजाब ओर अन्य स्थानों पर कोई आतंवादी हमला नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष में 177 सुरक्षा कर्मी हुए शहीद
एक अन्य सवाल के जवाब में भट्ट ने बताया कि वर्ष 2019 से लेकर अब तक हुए आतंकवादी हमलों में केंद्रीय बलों सहित अन्य बलों के कुल 177 जवान शहीद हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में 80, 2020 में 62 और वर्ष 2021 में अभी तक 35 जवान इन आतंवादी हमलों में शहीद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed