फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   102 toilets have been built for transgenders in Delhi

अब नहीं होगी कोई मजबूरी: दिल्ली में ट्रांसजेंडर के लिए बनाए गए 102 शौचालय, सरकार ने कोर्ट को बताया

Mon, 11 Sep 2023 09:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 09:06 PM IST
सार

दिल्ली में ट्रांसजेंडर के लिए 102 शौचालय बनाए गए है। दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में इजानकारी देते हुए कहा कि 194 और शौचालय निर्माणाधीन हैं।

विज्ञापन
102 toilets have been built for transgenders in Delhi
शौचालय (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में ट्रांसजेंडर के लिए 102 शौचालय बनाए गए हैं। दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है। सरकार ने उस जनहित याचिका पर पक्ष रखा। याचिका में कहा गया है कि चूंकि ट्रांसजेंडर कुल आबादी का 7-8 प्रतिशत है, इसलिए अधिकारियों को उनके लिए आवश्यक रूप से शौचालय उपलब्ध कराना चाहिए। 

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ के समक्ष पेश समाज कल्याण विभाग के वकील ने बताया कि कुल 102 ऐसे शौचालय बनाए गए हैं और 194 और निर्माणाधीन हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि प्रयास किए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के वकील ने पीठ को सूचित किया कि उसके अधिकार क्षेत्र के तहत ट्रांसजेंडर के लिए 12 शौचालय चालू हैं और 79 और शौचालयों के निर्माण के लिए निविदाएं प्रदान की गई हैं। इस क्षेत्र को आमतौर पर लुटियंस दिल्ली के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed