फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   1 more policeman of chandni mahal police station effected

चादंनी महल थाने का एक और हवलदार संक्रमित

Sun, 26 Apr 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
1 more policeman of chandni mahal police station effected
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी महल थाने में पुलिसकर्मी लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को भी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी तुर्कमान गेट का एक हवलदार संक्रमित मिला। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिलहाल, थाने का लगभग पूरा स्टाफ क्वारंटीन चल रहा है। यहां अब तक 10 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली इलाके में बड़ी संख्या में जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद से ही सरकार ने पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरे इलाके को सील कर दिया था। चूंकि, थाने के जवान बड़ी संख्या इन लोगों के संपर्क में आए थे। ऐसे में पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं। शुरुआत में एसएचओ के ऑपरेटर समेत दो सिपाही, उसके बाद एसएचओ के ड्राइवर, फिर छह जवान और अब हवलदार के संक्रमित होने का पता चला है। चांदनी महल थाने के 80 और तुर्कमान गेट के 19 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन होने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन

खजूरी खास थाने के 27 पुलिसकर्मियों ने की जांच की मांग
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास थाने में इन दिनों अफरातफरी मची हुई है। क्योंकि, लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी के लिए आया सीआरपीएफ का एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला था। जवान के सीधे संपर्क में आए थाने के 27 पुलिसकर्मियों ने अपना कोरोना टेस्ट कराने की मांग की है। पुलिस की ओर से जिला प्रशासन को इस संबंध में लिखा गया है। इनमें एसएचओ भी शामिल हैं। हालांकि, फिलहाल किसी में भी कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed