फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   0 questions will be asked in the first term exam

सीबीएसई की पहले टर्म की परीक्षा में पूछे जाएंगे 60 सवाल

Sat, 06 Nov 2021 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
0 questions will be asked in the first term exam
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं-बारहवीं की नवंबर-दिसंबर में शुरू होनेे वाली टर्म-1 परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। पहले टर्म-1 की परीक्षा में 60 सवाल ओएमआर शीट पर पूछे जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद स्कूल ओएमआरशीट बोर्ड को भेजेंगे। जिसके बाद बोर्ड ही रिजल्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन

बोर्ड इस बार मूल्यांकन करने के लिए सीबीएसई इंटेलिजेंट कैरेक्टर रिकग्निशन (आईसीआर)और ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) तकनीकों के संयोजन का प्रयोग करने जा रहा है। दसवीं-बारहवीं के करीब 36 लाख छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई की दसवीं के मुख्य विषयों की परीक्षा की शुरुआत 30 नवंबर से और बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षा की एक दिसंबर से शुरू होनी है। परीक्षा की समयावधि 90 मिनट की होगी। छात्रों से ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जानेे हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर की जा रही तैयारी अंतिम चरण में है। एक से दो दिन में परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। 90 मिनट की परीक्षा में ओएमआर शीट पर 60 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ओएमआर उत्तर पुस्तिका में छात्रों को गलत उत्तर को सुधारने की सुविधा भी होगी। एक प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्पों के साथ उन्हें एक अतिरिक्त रिक्त स्थान (गोले के रूप में) भी उत्तर पुस्तिका में मिलेगा। यदि छात्र उत्तर के लिए किसी गलत विकल्प का चयन कर लेंगे तो वह ओएमआर शीट में उपलब्ध अतिरिक्त स्थान में सही विकल्प को लिख सकेंगे।

इस बार बोर्ड तैयारी कर रहा है कि जिस दिन परीक्षा होगी उसी दिन से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा को टर्म-1 और टर्म-2 में बांटा गया है। दो सत्रों की परीक्षा में आधा-आधा पाठ्यक्रम पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed