फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman was stabbed multiple times by her jilted lover in Delhi's Lado Sarai

सनकी आशिक की करतूत: युवती पर चाकू से किए कई वार, तीन साल से कर रहा था परेशान; थाने भी पहुंचा था परिवार

Thu, 12 Oct 2023 08:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 08:02 PM IST
सार

लाडो सराय में एक 23 वर्षीय युवती को युवक ने कई बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने आरोपित की पहचान गाजियाबाद के दुन्दहेरा के रहने वाले 27 वर्षीय गौरव पाल के रूप में की है। वारदात के समय इस्तेमाल चाकू बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
woman was stabbed multiple times by her jilted lover in Delhi's Lado Sarai
आरोपी गौरव पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाडो सराय इलाके में एकतरफा प्यार में खौफनाक वारदात सामने आई है। मनचले युवक ने एक 23 वर्षीय युवती पर एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। युवक ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब युवती पहले से बुक कैब में जाने के लिए बैठ रही थी। घायल युवती को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, कैब चालक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आरोपित को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

गाजियाबाद का रहने वाला है आरोपी गौरव पाल
पुलिस ने आरोपित की पहचान गाजियाबाद के दुन्दहेरा के रहने वाले 27 वर्षीय गौरव पाल के रूप में की है। वारदात के समय इस्तेमाल चाकू बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच के मुताबिक, वह गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैब में बैठते वक्त वारदात को दिया अंजाम
पीड़िता के मामा ने बताया कि वह स्नातक की छात्रा है और उसका इस वर्ष स्नातक का आखिरी साल है। पढ़ाई के साथ ही वह घर में सहयोग करने के लिए नौकरी की भी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए पीड़िता सुबह साढ़े छह बजे घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उनकी आरोपित से मुलाकात हुई और आरोपित से पीड़िता की कुछ बातचीत भी हुई। इसके बाद पीड़िता अपनी पहले से बुक की हुई कैब में बैठने लगी तो आरोपित ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन

परिवार ने ऑनलाइन दर्ज कराई थी शिकायत
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित पिछले दो-तीन साल से पीड़िता को आते-जाते छेड़ता रहता था और प्रेम प्रसंग ठुकराने पर जान से मारने की धमकी देता था। हाथ की नशें इत्यादि काटने की तरह-तरह की फोटो भेजकर अपनी जान देने के बारे में कहता रहता था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी और साकेत थाने भी गए थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि 10 सितंबर को मामले में पीड़िता को परेशान करने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि यह झगड़ा आरोपित गौरव पाल और पीड़िता के बीच उधार लिए गए पैसों को लेकर हुआ था। बृहस्पतिवार तड़के छह बजे लड़की को चाकू मारने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लड़की घायल मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed