{"_id":"5f09ac578ebc3e638e077ffc","slug":"up-government-prepares-to-connect-noida-and-ghaziabad-with-delhi-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो से नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ने की तैयारी में यूपी सरकार, जल्द होगी बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो से नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ने की तैयारी में यूपी सरकार, जल्द होगी बैठक
Sat, 11 Jul 2020 05:41 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली से मोहननगर और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद तक मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन एक बार फिर सक्रिय हुआ है। इस मामले में 13 जुलाई को एक अहम बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन
इस बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल निगम प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी देगी। इसी के साथ बैठक में फंडिंग पैटर्न पर विचार विमर्श भी होगा। बैठक की अध्यक्षता आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार करेंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भी बन सकते हैं मेट्रो के कोच
मेट्रो के कोच विदेशों से खरीदने की दिक्कत जल्द दूर हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी मेट्रो के कोच बनाने की तैयारी है। इसके लिए निजी कंपनी पीपीएसआई ने यीडा में जमीन के लिए आवेदन किए हैं। उसने 10 फीसदी पंजीकरण राशि भी जमा कर दी है। अगले सप्ताह जमीन का आवंटन हो सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली एनसीआर में चल रहीं अधिकतर मेट्रो के कोच विदेशों से आए हैं। अब देश में कुछ जगहों पर कोच बनने शुरू हो गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब भी मेट्रो के कोच नहीं बन रहे, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, जैसे कई शहरों मेट्रो के कई रूट प्रस्तावित हैं, जिससे अधिक कोच की जरूरत पड़ेगी। इसे देखते हुए निजी कंपनी पीपीएसआई ने 20 एकड़ जमीन मांगा है।
सेक्टर 32 में जमीन आवंटित करने पर विचार हो रहा है। कंपनी की तरफ से डीपीआर आने पर अगले सप्ताह साक्षात्कार होगा। उसमें सफल होने पर जमीन आवंटित होगी। अगर यीडा आवंटित कर देता तो प्रदेश में मेट्रो कोच बनाने वाली पहली कंपनी यीडा एरिया में शुरू हो सकेगी।