फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Traffic system will change on arvind Kejriwal oath ceremony

केजरीवाल के शपथ समारोह के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, बदलेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 15 Feb 2020 03:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Feb 2020 03:02 PM IST
सार

-रविवार सुबह रामलीला ग्राउंड की ओर नहीं जाएंगे व्यावसायिक वाहन
-शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ को देखते हुए कार पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं

विज्ञापन
Traffic system will change on arvind Kejriwal oath ceremony
आम आदमी पार्टी - फोटो : PTI

विस्तार

अरविंद केजरीवाल के रविवार को रामलीला ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भीड़ को देखते हुए कमर्शियल वाहनों के इस ओर आने की मनाही है। शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ को देखते हुए कार पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


कारों के लिए सामान्य पार्किंग सिविक सेंटर के अंदर और पीछे होगी। उधर, बसों के लिए सामान्य पार्किंग माता सुंदरी रोड, पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड, राजघाट पार्किंग, शांति वैन पार्किंग, सर्विस रोड राजघाट और समता स्टाल पर होगी। मीडिया की ओबी वैन को जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग के पास पार्क किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस दौरान राजघाट चौक और दिल्ली गेट चौक से जेएलएन मार्ग से गुरु नानक देव चौक की ओर, नेताजी सुभाष मार्ग से दिल्ली गेट चौक की ओर छत्ता रेल मार्ग, पहाड़गंज चौक होते हुए अजमेरी गेट से डीबीजी रोड की ओर, राम चरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट चौक होते हुए बीएसजेड मार्ग से होते हुए, डीडीयू मिंटो रोड, विवेकानंद मार्ग से कमला बाजार चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर की ओर बाराखंभा टालस्टाय मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों और बसों के आने पर पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed