फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student union election in noida and voilence

छात्र संघ चुनाव: छात्रों की दो कारों के शीशे तोड़े, पुलिस से शिकायत

Sat, 12 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 12 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
student union election in noida and voilence
- फोटो : demo pic

नोएडा डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव हिंसक होता जा रहा है। एबीवीपी के छात्र नेताओं की दो कारों के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। छात्रों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी और सेक्टर-39 पुलिस से की है। आरोप यह भी है कि कुछ बाहरी छात्र गुंडागर्दी करके वोट देने वाले छात्रों को उठा भी रहे हैं, ताकि वह आज होने वाले मतदान में हिस्सा न ले सकें।

विज्ञापन


एबीवीपी के जिला संयोजक गौरव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके साथी कॉलेज में चुनाव प्रचार कर रहे थे। जबकि उनकी कार कॉलेज गेट के पास खड़ी थी। दोपहर में कुछ छात्राें ने उनकी होंडा सिटी और वैगनआर कार के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत पीड़ित छात्रों ने सेक्टर-39 पुलिस से की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाहरी छात्रों को पकड़ा तथा बाहर का रास्ता दिखा दिया। सेक्टर-39 इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि मौखिक शिकायत मिली है लिखित में अभी कोई तहरीर उनके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कॉलेज के आस-पास किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। जो वाहन कॉलेज केपास खडे़ होंगे उनको ट्रैफिक पुलिस से उठवाकर चालान कर दिया जाएगा। उधर, एबीवीपी के संयोजक गौरव सिंह ने डीएम एनपी सिंह को शिकायत दी है कि छात्र संघ चुनाव को कुछ असामाजिक तत्व गड़बड़ी कर सकते हैं और चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि चुनाव निष्पक्ष कराया जाएगा। साथ ही सांसद प्रतिनिधि संजय बाली और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट से कहा है कि विरोधी गुट गुंडागर्दी कर रहा है।

एएसपी ने लिया जायजा
छात्रसंघ चुनाव को हिंसक होता देखकर एएसपी गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को कॉलेज में जाकर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान बूथों का जायजा लिया। उन्होंने तीनों गेटों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और मतदान की वीडियोग्राफी कराने के भी कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कॉलेज में केवल वोटर और प्रत्याशी ही प्रवेश कर सकते हैं। बाहरी किसी भी व्यक्ति को चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मानक पूर कराने के लिए छात्र तैयार
कॉलेज में चुनाव को लेकर छात्र पूरी तैयारी में हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से दी गई चेतावनी के बाद सभी छात्र पीली पर्ची और कॉलेज परिचय पत्र को लेकर आएंगे। मगर समस्या आएगी कि वह यूनिफार्म में हैं या नहीं।


अगर कोई छात्र यूनिफार्म में नहीं आएगा तो उसे मतदान करने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों ने सफेद शर्ट और काली पेंट के करीब 20 पीस खरीदे हैं। जिससे वोट डालने के लिए उन्हें पहनाकर मतदान कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed