{"_id":"56e2b2f74f1c1b9e018b4568","slug":"school-management-committee-meeting-on-24-march-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को होगी जिले के स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
24 को होगी जिले के स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 12 Mar 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 24 मार्च को एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) की बैठक होगी। इसमें स्कूलों के सालभर का लेखा-जोखा पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही स्कूल की समस्याओं और सुविधाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। एसएमसी की बैठक में स्कूल में कराए गए कार्यों व बजट सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। डिप्टी डीईओ डॉ. रमेश चंद्र शर्मा के मुताबिक जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बैठक होगी।
विज्ञापन
डिप्टी डीईओ ने बताया कि इस बैठक में हर स्कूलों के साल भर का पूरा ब्योरा पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर स्कूल में एक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया जाता है। इसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक शामिल होते हैं।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्य ही अपने प्रधान का चुनाव करते हैं। कमेटी का सचिव प्रिंसिपल होता है। यह कमेटी ही स्कूल के साल भर के शैक्षणिक कार्यों और स्कूल में होने वाले हर तरह के कार्यों का एक प्रोफॉर्मा तैयार करती है। इसके आधार पर ही स्कूल में साल भर काम होता है।