फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather: Rain in Delhi, People Shiver Due to Fall in Mercury IMD Yellow Alert for 7 and 8 January rained in delhi

Delhi Rain Forecast: दिन भर भीगती रही दिल्ली, रात को भी नहीं मिली राहत, पारा गिरने से ठिठुरे लोग, कई ट्रेनें हुई प्रभावित

Thu, 06 Jan 2022 03:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Jan 2022 03:07 AM IST
सार

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में 7 व 8 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी तूफान आने की संभावना जताई है। वही आठ जनवरी को कई इलाकों में तेज बारिश व 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
Delhi Weather: Rain in Delhi, People Shiver Due to Fall in Mercury IMD Yellow Alert for 7 and 8 January rained in delhi
दिल्ली-एनसीआर में दिनभर हुई बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की ठिठुरन बढ़ा दी। दिल्ली एनसीआर में बुधवार को सुबह से रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री तक लुढ़कर 15.7 डिग्री पहुंच गया। इससे दिन भर कंपकंपा देने वाली सर्दी रही। हालांकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बारिश व वायुमंडल की निचली सतह पर बादलों की वजह से सुबह से ही अंधेरा छाया रहा। इससे दृश्यता 400 मीटर तक पहुंच गई। इसका असर सड़क से लेकर रेलवे के सफर तक पर दिखा। सड़क पर दिन भर वाहन रेंगते रहे। जबकि दिल्ली पहुंचने वाली रेलगाड़ियां पांच से सात घंटे की देरी तक पहुंची।

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आठ जनवरी तक हालात में कोई बदलाव नहीं होंगे। दिल्ली-एनसीआर में बाशि का दौर चलता रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होगा, लेकिन उस वक्त तापमान कम होने के साथ घने कुहरा का अंदेशा मौसम विभाग ने जारी किया है। उधर, दिल्ली-एनसीआर की बधवार सुबह हल्की बारिश के साथ हुई। रूक-रूककर दिन पर टिप-टिप बारिश का दौर चलता रहा। बारिश और आसमान में छाए बादलों से सामने धुंधलका छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दृश्यता 400-800 मीटर के बीच दर्ज की गई। वहीं, शाम 5.30 बजे तक 7.3 मिमी बारिश दर्ज की। सबसे कम अधिकतम तापमान जाफरपुर व नरेला केंद्र पर 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


विभाग का कहना है कि मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है। इसका असर रविवार तक रहने का अनुमान है। दिन भर हवा की रफ्तार ज्यादा नहीं थी लेकिन अधिकतम तापमान गिरने से गलन वाली सर्दी का एहसास हुआ। अब बृहस्पतिवार से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। 10 जनवरी के बाद से न्यूनतम तापमान एक बार फिर से गिरने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 व 8 जनवरी केलिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में 7 व 8 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी तूफान आने की संभावना जताई है। वही आठ जनवरी को कई इलाकों में तेज बारिश व 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण 10 जनवरी तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी केलिए जार किया जाता है। इसमें लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जाता है। 

10 सालों में पांच जनवरी का सबसे कम अधिकतम तापमान
दस सालों में पांच जनवरी का सबसे कम अधिकतम तापमान बुधवार को दर्ज किया गया। दस सालों बाद अधिकतम तापमान में इतनी बड़ी गिरावट हुई है। इससे पहले वर्ष 2013 में पांच जनवरी को अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। 2012 में पांच जनवरी को 22 डिग्री, 2014 में 19, 2015 में 19, 2016 में 23 डिग्री, 2017 में 25 डिग्री, 2018 में 20 डिग्री, 2019 में 18 डिग्री, 2020 में 21.6 डिग्री, 2021 में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

पूर्वानुमान: बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी व सुबह केसमय धुंध रहने की संभावना। 
अधिकतम तापमान: 15.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 10.9 डिग्री सेल्सियस
06 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:39 मिनट
07 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट
 
 

खराब मौसम की वजह से कई ट्रेनें हुई प्रभावित

कोहरे की वजह से ट्रेन यात्रियों की मुसीबत एक बार फिर बढ़ गई है। ट्रेनों की गति जहां थम गई है वहीं खराब मौसम व ठंड की ठिठुरन की वजह से यात्री परेशान होने लगे है। बुधवार को लंबी दूरी की कई ट्रेनें अल्प दृश्यता की वजह से देरी से संचालित हुई।

रेलवे ट्रैक पर घने कोहरे ने एक बार फिर रेलवे की समय-सारणी बिगाड़ी दी है। मंगलवार देर रात पर उत्तर भारत के रेलवे ट्रैक पर अचानक बढ़े धुंध की वजह से कई ट्रेनों की रफ्तार रूक गई। ट्रेन संख्या 20501 जहां सात घंटे की देरी से चली तो वहीं हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 2 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 1:30 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी 1.15 घंटा, आनंद विहार संपर्क क्रांति 1 घंटे, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 1:30 घंटे देरी से चली। इसी तरह कामाख्या कर्मूभूमि एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा एसी दुरंतो एक्सप्रेस, हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से संचालित हुई। इस वजह से यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा। 

ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में ठंड से परेशान होते दिखें तो वहीं ट्रेनों के देरी से पहुंचने की वजह से। ट्रेन देरी से पहुंचने की वजह से वापसी दिशा में भी ट्रेनों की रवानगी देरी से हुई।

दिनभर रेंगते रहे वाहन, कई जगह लगा जाम

राजधानी में सुबह से शुरू हुई बारिश ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश और दृश्यता कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। रात को अंधेरा होने होने पर वाहनों की रफ्तार और धीमी हो गई। बारिश में कई जगह वाहन खराब होने जाम लगा रहा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को बुधवार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक जाम लगने की 16 सूचनाएं मिलीं। 

दिल्ली में बारिश होने की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया। साथ ही दृश्यता कम रही, जिससे वाहनों की गति काफी धीमी रही। इस कारण ज्यादातर मार्गों पर जाम की स्थिति रही। वाहनों की गति कम होने से कई जगहों पर जाम लगा रहा। बारिश के बीच दृश्यता कम होने और वाहनों के खराब होने से कापसहेड़ा, महिलापुर, पहाड़गंज, मुबारका चौक, धौला कुंआ से एयरपोर्ट, नांगलोई, दिल्ली कैंट, शाहबाद डेयरी, कंझावला मेन चौक, अरविंदो चौक, साउथ एक्स और आश्रम चौक आदि जगहों पर जाम लगा रहा। महिपालपुर में बस खराब होने से जाम लगा। धौला कुंआ से एयरपोर्ट व दिल्ली कैंट में वीआईपी रूट लगने की वजह से जाम लगा रहा। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को दृश्यता और कम हो गई। इससे वाहनों की रफ्तार और धीमी हो गई थी। इस कारण रात नौ बजे तक कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि कई जगहों से एक ही जाम की कई सूचनाएं आईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed