{"_id":"57161f7e4f1c1bf2578b4618","slug":"parents-unity-manch-protest-after-draw-for-admission-cancell","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रॉ स्थगित करने के विरोध में अभिभावक एकता मंच ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ड्रॉ स्थगित करने के विरोध में अभिभावक एकता मंच ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदाबाद में 134ए के तहत कक्षा 2 से 8 तक निकाले जाने वाले ड्रॉ को स्थगित करने के विरोध में अभिभावक एकता मंच ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों को शिक्षा अधिकारियों पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
दरसअल, पिछले दिनों शिक्षा विभाग 134ए के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूल में दाखिला कराने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके तहत सोमवार को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड स्थित कार्यालय में ड्रॉ होना था। लेकिन अचानक आदेश आने के कारण ड्रॉ रद्द कर दिए।
विज्ञापन
हालांकि, दोपहर बाद 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के ड्रा निकले गए और उन्हें स्कूल आवंटित किए गए। सरकार के इस आदेश के विरोध में सैकड़ों अभिभावकों ने हरियाणा अभिभावक एकता मंच के बैनर तले ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
मंच के जिला अध्यक्ष शिवकुमार जोशी व सचिव डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि शिक्षा सत्र 2015-16 में निकाले जाने वाले ड्रॉ को भी इसी तरह स्थगित कर दिया गया था। मंच ने 134ए के तहत आवेदन करने वाले 500 से अधिक अभिभावकों की बुधवार को टाउन पार्क में बैठक बुलाई है। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।