फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एमिटी में ’’दृश्य कला में नवाचार’’ विषय पर सम्मेलन

एमिटी में ’’दृश्य कला में नवाचार’’ विषय पर सम्मेलन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
एमिटी में ’’दृश्य कला में नवाचार’’ विषय पर सम्मेलन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  नोएडा  सेक्टर 125 स्थित एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट ने ’’दृश्य कला में नवाचार’’ विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का प्रसंग शिक्षा 4‐0 दृश्य कला पर परिप्रेक्ष्य पर आधारित है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के शिक्षाविद और कलाकारों ने अपने विचारों एवं अनुभवों को साझा किया।
एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट एवं एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टैक्नोलाॅजी के चेयरपरसन  दिव्या चौहान ने कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत किया।  यूएसए के वेस्टर्न कैरोलिना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट एंड डिजाइन के प्रोफेसर जाॅन जीचा ने कहा कि वर्तमान समय में चर्चा एवं कार्यक्रम आयोजन के लिए तकनीक का उपयोग करना सबसे अहम है और अवसर भी है। नई दिल्ली के फिक्की के एनीमेशन और गेमिंग के चेयरमेन आशीष कुलकर्णी ने कहा कि दो दशकों में एनीमेशन उद्योग की नींव मजबूत हुई है। एनिमेशन उद्योग में बड़ी क्षमता है और छात्रों को हर दिन अपने कौशल का अभ्यास कर विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। स्पेन के मोंडो गैलरी के संस्थापक एवं निदेशक डिएगो अलोंसो ने कहा कि इस समय हर कोई चौराहे पर है और डिजिटल युग में विकास का अनुभव कर रहा है। कलाकार बोस कृष्णामाचारी ने समकालीन कला प्रथाओं और कला के दैनिक अभ्यास के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
---------------------- प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed