फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सच बाहर ना लाती तो सुशांत की तरह पंखे से झूलने का बना हुआ था खतरा 

सच बाहर ना लाती तो सुशांत की तरह पंखे से झूलने का बना हुआ था खतरा 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
सच बाहर ना लाती तो सुशांत की तरह पंखे से झूलने का बना हुआ था खतरा 
विज्ञापन
- इंडस्ट्री में दबाव के कारण किए थे मीटू के खिलाफ ट्वीट- पायल घोष  माई सिटी रिपोर्टर  नोएडा सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभिनेत्री पायल घोष बुधवार को नोएडा पहुंची । हाल ही में डायरेक्टर अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाकर चर्चा में आई अभिनेत्री पायल  ने बताया कि कुछ साल पहले उन््हों्ने मीटू  मुहीम के खिलाफ जो भी ट्वीट किए थे, वह इंडस्ट्री के दबाव में और शुभचिंतकों के सुझाव पर किए थे। उन्हें बॉलिवुड इंडस्ट्री में रहना है, इसलिए मीटू का समर्थन करके वह डर गई थी।उन्होंने बताया कि मीटू के दौरान मैंने एक ट्वीट किया था, जिसके बाद मुझ पर ट्वीट डिलिट करने का दबाव बढ़ने लगा। इसके बाद किसी के द्वारा भेजे गए शब्दों को ट्वीट करने के लिए कहा गया, जिसका मेरे पास प्रमाण भी है। मै हमेशा से बॉलीबुड में हो रहे शोषण के खिलाफ हूं।
विज्ञापन
अमित शाह से मांगेगी सुरक्षा -   अभिनेत्री ने बताया कि शोषण के मामले में उन्होंने  मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मुलाकात की है। उन्होंने आश्वसन दिया है दोषियों को सजा दिलाने में वह मेरे साथ हैं। साथ ही वह बुधवार को  गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगी, और उनसे सुरक्षा की मांंग करेंगी। उन्हेें सरकार से सहयोग की अपेेक्षा है ताकि वो बिना किसी डर के अपने घर से बाहर निकल सकें और काम कर सकें। अभिनेत्री के अनुसार अनुराग कश्यप ने उनके खिलाफ लगाए गए, यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पुलिस से सच नहीं बोला है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। पायल ने ऋचा चड्डा द्वारा उन पर किए गए मानहानि के दावे पर कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि उन पर यह केस क्यों किया गया है। उन्होंने ऋचा के साथ कुछ गलत नहीं किया है। कोर्ट इस मामले का फैसला करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोषण के खिलाफ आवाज बनने को उठाया मुद्दा -   कई साल देर से एफआईआर करने के मुद्दे पर पायल ने कहा कि   कुछ दिन पहले जब उन्होंने एक तमिल इंटरव्यू में बिना नाम लिए अपने अनुभव साझा किए तो उन्हें एंकर द्वारा खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे शोषण का शिकार अन्य लड़कियों को हिम्मत मिले। जिसके बाद उन्होंने एक तमिल पोर्टल को साक्षात्कार दिया और इस बारे में बात की।  लेकिन समाचार चैनल ने समाचार चलाने की जगह, अनुराग कश्यप से बात की। इसके बाद मुझे डर लगा कि यदि मैं खुलकर अपनी बात नहीं रख पाई  तो मैं भी किसी दिन पंखे से लटकी हुई मिलूंगी। सुशांत की तरह मुझे भी डिप्रेशन का मरीज बता दिया जाएगा। जिस तरह सुशांत सिंह को मानसिक रोगी बता सुसाइड करने की बात कही जा रही है, वैसा ही कुछ मेरे साथ हो सकता था।  फिलहाल सुशांत मामले में सीबीआई समेत कई एजेंसियां जांच कर रही है। कुछ दिन में सच सामने आ जाएगा।   
स्वच्छ भारत मिशन का बनी हिस्सा-   एक कंपनी ने सीएनजी और स्वच्छ भारत से जुड़े प्रोजेक्ट में पायल घोष को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।जिसके प्रमोशन के लिए वे नोएडा आयीं थी। यह कंपनी कूड़े से सीएनजी, जीएनजी गैस उत्पान के साथ जैविक खाद बनाएंगी। कंपनी के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी ने बताया   कि आने वाले समय में पूरे देश में यह कंपनी 40 हजार पंप लगाएंगी। 16 हजार क्षमता का एक यूनिट अंबाला में शुरू भी हो चका  है। कंपनी दुसरी यूनिट गुरुग्राम और तीसरी यूनिट उत्तर प्रदेश के बागपत में लगाएंगी। जो उत्तर प्रदेश की पहली यूनिट होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एक एमओयू साइन करेंगी। साथ ही केंंद्र सरकार और कई अन्य   राज्य सरकार भी योजना से जुड़े हैं। ----------------------- प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed