फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फीस के मुद्दे पर जिलाधिकारी से मिले अभिभावक 

फीस के मुद्दे पर जिलाधिकारी से मिले अभिभावक 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
फीस के मुद्दे पर जिलाधिकारी से मिले अभिभावक 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  नोएडा शहर के स्कूलों में फीस को लेकर उठे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विभिन्न स्कूलों में परीक्षा फार्म या पंजीकरण से पहले स्कूलों द्वारा अभिभावकों  पर पूरी फीस जमा करने का दबाव डाला जा रहा है। बुधवार को सेक्टर- 56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के अभिभावकों ने जिलधिकारी सुहास एलवाई से मुलाकात कर उन्हें इन समस्याओं से अवगत कराया। अभिभावकों के अनुसार स्कूल ने नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के 250 बच्चों को अर्ध वार्षिक परीक्षा से वंचित कर दिया है। कोरोना संक्रमण प्रकोप के चलते इन बच्चों के पिता स्कूल को पूरी फीस और एनवल चार्ज जमा नहीं कर सके है। 
 अभिभावक सुबह करीब 10 बजे सेक्टर- 27 स्थित जिलाधिकारी कैंप पहुंचे। जिलधिकारी ने पहले उन्हें गुरुवार को मुलाकात करने के लिए कहा। लेकिन अभिभाव मुलाकात के लिए कैंप कार्यालय में ही इंतजार करते रहे। जिसके चलते जिलाधिकारी ने अभिभावकों की तीन सदस्यी टीम से मुलाकात करने के लिए हामी भरी। अभिभावक मनोज कटारिया ने बताया कि अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मिलकार अपनी समस्याएं बताई हैं। जिलधिकारी ने आश्वसन दिया है कि जल्द ही अभिभावकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले में स्कूल प्रबंधन से बात करेंगें। इससे पहले सोमवार को भी अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया था। साथ ही कई अन्य स्कूलों के अभिभावक भी ऐसी शिकायतें प्रशासन और शिक्षा विभाग को भेज चुके हैं। 
विज्ञापन
---------------------- प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed