फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ऑनलाइन पढ़ाई में लापरवाह बने शिक्षक, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण 

ऑनलाइन पढ़ाई में लापरवाह बने शिक्षक, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन पढ़ाई में लापरवाह बने शिक्षक, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण 
विज्ञापन
- 5 स्कूलों पर लगा लापरवाही का आरोप, जांच के दायरे में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की भूमिका  माई सिटी रिपोर्टर  नोएडा  ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान सरकारी स्कूलों में लापरवाही की लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के 5 स्कूलों के प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग ने बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही बरतने का दोषी माना है। जिसके बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभिभावकों ने स्कूलों के खिलाफ शिकायत की है कि इन स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन कक्षा के बीच में ही किसी तरह की समस्या बता कर पढ़ाई रोक देते हैं। 
शिक्षा विभाग की ओर से पांच स्कूल के प्रधानाचार्य और ऑनलाइन कक्षाओं की निगरानी में लगे 15 नोडल अधिकारियों से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी की लापरवाही के चलते 5 स्कूल के लगभग 42 सौ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। साथ ही साथ जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि यह पांच स्कूल पाठ्यक्रम को पूरा किए जाने के अपने तय मानक से भी अन्य स्कूलों के मुकाबले काफी पिछड़ रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ नीरज कुमार पांडे ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं पर विभाग की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। कक्षाओं के बीच में विभाग के अधिकारी शामिल होकर पाठ्यक्रम को शिक्षकों की ओर से पढ़ाए जाने की प्रक्रिया को देखते हैं। यह पांच स्कूल लगातार ऑनलाइन पढ़ाई कराए जाने के दौरान लापरवाही बरत रहे थे। प्रधानाचार्य को बैठक में शामिल कर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही शिक्षकों को भी विभागीय जांच के दायरे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
-------------------- प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed