फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यूपीटेट

यूपीटीईटीः रजिस्ट्रेशन नंबर भूलने से डाउनलोड नहीं हो रहा प्रवेश पत्र

Wed, 14 Nov 2018 07:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 14 Nov 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
यूपीटेट

यूपीटीईटी की परीक्षा 18 नवंबर को होने वाली है। परीक्षा के पहले छात्रों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। कई अभ्यर्थी फॉर्म भरने केदौरान मिले रजिस्ट्रेशन नंबर को भूल गए हैं। इस वजह से उनको रोल नंबर नहीं मिल पा रहा है। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने विभाग की तरफ से जारी किए गए फोन नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन वहां पर कोई फोन उठाने को तैयार नहीं है। अभ्यर्थी ने मेल के जरिए भी संपर्क किया, लेकिन वहां से भी कोई उत्तर नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


टीचर बनना कई छात्रों की ड्रीम जॉब है। इस बार प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में नियुक्तियां निकाली हैं। इसको पाने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा के लिए जुट गए है, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर भूल जाने की वजह से मुश्किल आ खड़ी हुई है। रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड हो पाएगा। ऐसे में परीक्षा सेंटर का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से जारी नंबर 0532-2466761, 0532-2466769 पर कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई फोन नहीं उठाता है। वहीं uptethelpline@gmail.com भी मेल किया है, लेकिन वहां से उत्तर नहीं मिला है। इस वजह से हम लोग परेशान हैं। पहले अगर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भूल जाता था तो फॉरगेट का विकल्प होता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिया हुआ है, इस वजह से ये दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed