फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Most corona infected in Delhi latest updates, total number of patients reached 4549

दिल्ली में पहली बार एक ही दिन में मिले 427 पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या हुई 4549

Sun, 03 May 2020 10:34 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 03 May 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Most corona infected in Delhi latest updates, total number of patients reached 4549
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
दिल्ली में पहली बार रविवार को एक ही दिन में 427 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 106 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। नए मरीजों को मिलाकर दिल्ली में कुल संक्रमित की संख्या 4549 हो चुकी है। अब तक 1362 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेजे जा चुके हैं, जबकि 64 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक 60246 सैंपल की जांच हो चुकी है। 330 संक्रमित मरीजों को पहली स्टेज का संक्रमण मिलने के चलते होम आइसोलेशन पर रखा है। इनके अलावा दिल्ली के 96 कंटेनमेंट जोन में संक्रमित मरीजों की संख्या 1015 से बढ़कर 1071 हो चुकी है। 
विज्ञापन


कापसहेड़ा में 17 और कोरोना संक्रमित मिले
कापसहेड़ा इलाके की गली  नंबर एक में शनिवार को 41 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रविवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। नए मामले जो  सामने आए हैं, इनके सैंपल बीते 20 अप्रैल को लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट में रजिस्ट्री अधिकारी संक्रमित
दिल्ली हाईकोर्ट में एक रजिस्ट्री अधिकारी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस दौरान यह अधिकारी ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे।


बीएसएफ के 25 और जवान संक्रमित 
दिल्ली पुलिस के साथ जामा मस्जिद इलाके में तैनात बीएसएफ की 126वीं बटालियन के 25 अन्य जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अबतक बीएसएफ के कुल 42 जवान संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 31 मामले 126वीं बटालियन से हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed