फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Merchant dies in Azadpur market from Corona, nearby shops sealed

दिल्ली: आजादपुर मंडी में व्यापारी की कोरोना से मौत, आसपास की दुकानें सील

Wed, 22 Apr 2020 10:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Merchant dies in Azadpur market from Corona, nearby shops sealed
आजादपुर सब्जी मंडी (फाइल फोटो)

एशिया की सबसे बड़ी दिल्ली के आजादपुरी मंडी में एक व्यापारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मंगलवार को जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आजादपुर मंडी के व्यापारी की कोरोना से मौत होने के बाद आसपास की दुकानों को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


59 वर्षीय व्यापारी कटहल का कारोबार करता था। तबीयत खराब होने के बाद उसे साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 20 अप्रैल को जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद सोमवार देर रात व्यापारी मौत हो गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राशन विक्रेता संक्रमित, 1648 परिवार क्वारंटीन
वहीं, दिल्ली का एक राशन विक्रेता कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 1648 परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रूप नगर में रहने वाले दुकानदार की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

बाद में दुकानदार की कोरोना जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दुकान से राशन लेकर गए सभी 1648 परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही दुकानदार के परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed