{"_id":"5e9fa2b28ebc3e9093331a55","slug":"merchant-dies-in-azadpur-market-from-corona-nearby-shops-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आजादपुर मंडी में व्यापारी की कोरोना से मौत, आसपास की दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आजादपुर मंडी में व्यापारी की कोरोना से मौत, आसपास की दुकानें सील
Wed, 22 Apr 2020 10:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
आजादपुर सब्जी मंडी (फाइल फोटो)
एशिया की सबसे बड़ी दिल्ली के आजादपुरी मंडी में एक व्यापारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मंगलवार को जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आजादपुर मंडी के व्यापारी की कोरोना से मौत होने के बाद आसपास की दुकानों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
59 वर्षीय व्यापारी कटहल का कारोबार करता था। तबीयत खराब होने के बाद उसे साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 20 अप्रैल को जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद सोमवार देर रात व्यापारी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन विक्रेता संक्रमित, 1648 परिवार क्वारंटीन
वहीं, दिल्ली का एक राशन विक्रेता कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 1648 परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रूप नगर में रहने वाले दुकानदार की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बाद में दुकानदार की कोरोना जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दुकान से राशन लेकर गए सभी 1648 परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही दुकानदार के परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है।