फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   with amar ujala foundation organization doing good job

अमर उजाला फाउंडेशन व महाराजा अग्रसेन रसोई प्रतिदिन पांच हजार पैकेट करा रही है वितरित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
with amar ujala foundation organization doing good job
महाराजा अग्रसेन रसोई पांच हजार पैकेट प्रतिदिन कर रही है वितरित - अमर उजाला फाउंडेशन के साथ अन्य संस्थाएं भी तेजी से जुटीं - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और पगडंडिंया भी लगातार कर रहे हैं मदद माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के चलते लोगों तक भोजन और जरूरी वस्तुओं को पहुंचाने की कवायद लगातार चल रही है। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ महाराज अग्रसेन रसोई से पांच हजार भोजन के पैकेट विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाए गए। अन्य संस्थाओं में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पगडंडियां संस्था भी लोगों तक जरूरत की वस्तुओं और खाने को पहुंचाने में लगातार सहयोग कर रही हैं। प्रतिदिन पांच हजार भोजन के पैकेट, घर जैसा खाना : महाराजा अग्रसेन रसोई से प्रतिदिन पांच हजार पैकेट भोजन के लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। गाजियाबाद शहर में संस्था के कार्यालय पर चार हजार पैकेट और इंदिरापुरम कार्यालय पर एक हजार पैकेट नगर निगम, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासन को दिए जा रहे हैं। मुख्य संरक्षक वीके अग्रवाल ने बताया कि संस्था बेजुबान जानवरों के लिए भी तीन हजार रोटी प्रतिदिन तैयार करा रही है। भोजन के अलावा राशन की व्यवस्था संस्था करके दे रही है। उन्होंने बताया कि यह खाना बिलकुल उसी तरह बनाया जा रहा है, जैसा घर के लिए तैयार होता है। हर दिन खाने में रोटी-पूड़ी सब्जी के साथ अलग-अलग चीजें जोड़ी जाती हैं। कभी कढ़ी तो कभी छोले चावल लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, मुख्य संरक्षक डा. राजेश गुप्ता, आशु बिंदल, सतीश चंद मित्तल, राजीव सिंघल, सौरभ कंसल, लोकेश, अमित गुप्ता, विभु बंसल, ओपी चितकारा आदि मौजूद रहे। संदीप बंसल प्रतिष्ठान पर भी करते हैं भोजन वितरित: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिदिन 400 भोजन के पैकेट लोगों तक पहुंचा रहा है। अध्यक्ष संदीप बंसल पुलिस की गाड़ियों को भोजन सौंपते हैं। इसके लिए रमतेराम रोड पर हलवाई को लगाया गया है, जहां सभी सुरक्षा उपायों केसाथ प्रतिदिन अलग-अलग भोजन तैयार होता है। मटर कुल्चा से लेकर अन्य जायकेदार भोजन को भी जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। संदीप बंसल ने बताया कि वह प्रतिदिन अपने प्रतिष्ठान से भी 60 से 70 लोगों को भोजन वितरित करते हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाता है। इस मौके पर अमन शिशौदिया, नानक चंद गोस्वामी, दीपक गर्ग, जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। पगडंडिंया संस्था ने बांटा राशन : पगडंडिंया संस्था ने शुक्रवार को भोजन वितरित करने के बाद जरूरतमंद लोगों में राशन वितरित किया। गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसायटी के गेट पर राशन वितरित किया गया। इस दौरान राशन लेने पहुंचे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के मुताबिक खड़ा किया गया। अध्यक्ष शालू पांडेय ने बताया कि लोगों के लिए सेनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई थी। इसमें हेमा, सरिता, मीनू, रागिनी, नंदिता, रश्मि, पूनम शुक्ला, मीनू श्रीवास्तव, मोनिका, रिचा चतुर्वेदी, पारूल श्रीवास्तव, राम शर्मा, सीमा यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed