प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दान करेंगे विद्युत संविदा कर्मी गाजियाबाद। विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में कोरोना वाइरस (कोविड-19) संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का फैसला किया है। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उप्र के संस्थापक,वरिष्ठ मजदूर नेता आरएस राय के 75वें जन्मदिवस पर सोमवार को पश्चिमाञ्चल के विद्युत संविदा मजदूर संगठन गाजियाबाद के पदाधिकारियों साबीर अली, फईम फुलवारी आशीष कुमार, शमशाद अली, देवेंद्र सिंघल, गोविंद ओझा, ऋषि पाल आदि से फोन वार्ता के बीच सर्व सहमति के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि पश्चिमाञ्चल डिस्काम के गाजियाबाद जिले में कार्यरत संविदा कर्मियो द्वारा मार्च महीने के वेतन से एक दिन का वेतन कोरोना महामारी से निबटने हेतु माननीय प्रधानमंत्री राहत कोष मे दिया जाएगा। संगठन द्वारा प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ डिस्काम को लिखित सूचना देकर कार्यरत संबिदा कर्मियो के मार्च माह के वेतन से एक दिन का वेतन प्रत्येक विद्युत वितरण खन्ड द्वारा काटकर प्रधानमंत्री राहत कोष मे दिये जाने की कारवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध संगठन के जिलाध्यक्ष शमशाद अली द्वारा किया गया।