फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sari challenge in women is trending on social media

लॉकडाउन के दौरान ट्रैंड हो रहा साड़ी चैलेंज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
sari challenge in women is trending on social media
रश्मि ओझा 
विज्ञापन
गाजियाबाद। महिलाओं का एक  नया चैलेंज आजकल फेसबुक और सोशल साइट्स पर ट्रेंड कर रहा है। महिलाएं एथनिक वियर और साड़ी वाली अपनी पिक्चर सोशल साइट्स पर अपलोड कर रही हैं साथ ही अपनी फ्रेंड लिस्ट की दूसरी महिलाओं और सहेलियों को भी चैलेंज दे रही हैं कि वह अपनी साड़ी वाली सिंगल फोटो अपलोड करें । शुरूआत में कुछ सेलिब्रेटीज द्वारा इस चैलेंज को स्वीकार करने के बाद अब यह ट्रेंड सभी जगहों पर दिखने लगा है। सोशल साइट्स पर महिलाओं की साड़ी पहनी हुई पिक्चर्स की भरमार हो गई है। इसमें अब लड़कियां भी पीछे नहीं हट रही हैं उनकी साड़ी की पिक्चर्स नहीं है तो उन्होंने एथनिक वियर चैलेंज शुरू कर दिया है और अपने एथनिक ड्रेसेज की पिक्चर पोस्ट कर रही हैं और स्टेटस पर लगा रही हैं।  - ----- संजयनगर की रहने वाली आयुषी त्यागी ने भी अपनी फ्रेंड शालू यादव और संध्या आहूजा के चैलेंज पर अपनी साड़ी पहनी हुई फोटो फेसबुक पर अपलोड की है। आयुषी त्यागी संजयनगर की रहने वाली हैं और वेब कंटेंट राइटर हैं। आयुषी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान यह टाइमपास चैलेंज काफी अच्छा लग रहा है।  ---
विज्ञापन
---- मोहननगर की रहने वाली रजनी त्यागी जो पेशे से एक वकील हैं उन्होंने भी अपनी साड़ी पहली हुई फोटो फेसबुक पर अपलोड की है। रजनी ने बताया कि उनको उनकी सहेली स्मृति त्यागी ने अपनी पसंद की साड़ी फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए नोमिनेट किया था। उसके बाद मैंने अपनी फोटो पोस्ट की जिसपर काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स आए हैं।  ------
विज्ञापन
विज्ञापन
-- मोहनगर की रहने वाली ऋतिका जो पढा़ई पूरी करने के बाद अब एक निजी कंपनी में जॉब करती हैं उसने बताया कि महिलाओं के साड़ी चैलेंज चल रहे हैं। हमारी साड़ी की पिक्चर्स तो नहीं है। हमेशा जीन्स और ड्रेसेज पहनते हैं उसमें कभी-कभार एथनिक वियर पहनते हैं तो अच्छा लगता है। इसलिए हमनें एथनिक वियर चैलेंज शुरू किया है। मेरी फ्रेंड्स ने चैलेज दिया था और मैंने एथनिक वियर की पिक्टर अपलोड की है।  -----
-- राकेश मार्ग की रहने वाली सलोनी गोयल ने भी अपनी साड़ी पहनी हुई पिक्चर अपलोड की है। सलोनी हाउसवाइफ हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर सूट या जीन्स वगैरा पहनते हैं लेकिन कभी-कभार साड़ी पहनकर अच्छे से तैयार होते हैं। इस चैलेंज की वजह से अच्छा लगता रहा है और साड़ी पहनी बेस्ट पिक्चर को अपलोड किया जिसके काफी लोगों ने पसंद किया। -–-----
---- संजय नगर की रहने वाली मीनू तोमर ने भी साड़ी चैलेंज स्वीकार करते हुए अपनी फोटो fb पर अपलोड की है। मीनू अभी पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें एथनिक वियर में साड़ी काफी पसंद है। ------ -- राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली पूजा शर्मा ने अपने रेड कलर की साड़ी की pic अपलोड की है। उन्होंने बताया कि यह चैलेंज उन्हें रुपाली गर्ग ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed