{"_id":"58652d9e4f1c1b7675eed256","slug":"moving-up-to-the-8th-winter-school-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बढ़ते ही 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सर्दी बढ़ते ही 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी बढ़ते ही बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर आठवीं कक्षा तक के बच्चों की तीन जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। अब तक स्कूल चार जनवरी को खुलेंगे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को ठंड बढ़ने, कोहरा और शीतलहर की वजह से डीएम के आदेश पर कक्षा आठ तक के स्कूल 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
यह आदेश सरकारी, अर्द्ध सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर लागू होंगे। इस दौरान अगर कोई स्कूल खुलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पब्लिक स्कूल अगर आदेश पर अमल नहीं करते हैं तो अभिभावक इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
ठंड से हुआ बुरा हाल, जमीन पर क्लास में बैठे नौनिहाल
बृहस्पतिवार को अचानक बढ़ी ठंड ने सरकारी स्कूलों के बच्चों की परेशानी बढ़ा दी। फर्नीचर नहीं होने की वजह से कड़ाके की ठंड में बच्चों को जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ी। क्रिसमस के बाद से अमूमन पब्लिक स्कूलों में छुट्टी हो चुकी है। परिषदीय विद्यालयों में छुट्टी नहीं होने से ठंड का सामना नौनिहालों को करना पड़ रहा था।
विज्ञापन