{"_id":"5e87106a8ebc3e768c0d8354","slug":"lockdown167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अपील के बाद से घरों में शुरू हुआ दीया बनाना","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पीएम की अपील के बाद से घरों में शुरू हुआ दीया बनाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम की अपील के बाद से ही घरों में शुरू हुआ दीया बनाना
विज्ञापन
- रविवार की रात घर को रौशन करने के लिए महिलाओं ने शुरू किए दीये बनाना
- कोई आटा से तैयार कर रहा दीया तो कोई आलू से बना रहा
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉक डाउन के बीच शुक्रवार की सुबह देश के नाम संबोधन में पीएम ने रविवार की रात नौ बजे घर को दीयों की रौशनी से झिलमिलाने की बात कही है। इसके बाद से ही घर में महिलाओं ने दीये ढूंढने शुरू किए। दिवाली को अधिक समय बीत जाने की वजह से लोगों के पास मिट्टी के दीये लगभग खत्म है और लॉक डाउन में कोई शॉपिंग भी नहीं कर सकता। ऐसे में महिलाओं ने आट और आलू के दीये बनाने शुरू किए। इस काम में बच्चों को भी लगाया।वैशाली निवासी रश्मि ने बताया कि घर में मिट्टी के दीये खत्म हो चुके हैं। कुछ दीये थे तो वह राम नवमी की रात जला दिए। ऐसे में जब पीएम ने संबोधन किया तो सबसे पहले दीया बनाने का ही ख्याल दिमाग में आया। घर में उन्होंने और उनकी बिटिया अग्राता ने आटे के दीये बनाने शुरू किए। दीये को कलर से डेकोरेट भी कर रहे हैं। अग्राता ने बताया कि अभी वह खाली ही बैठी थी ऐसे में एक अच्छा और क्रिएटिव काम मिल गया। वहीं कुछ महिलाओं ने आलू के भी दीये बनाने शुरू कर दिया है। वहीं आयुष और अवनी दोनो छोटे भाई-बहन भी दीया डेकोरशन में लग गए हैं। वैशाली निवासी सुधा नंद ने बताया कि उन्होंने आलू के दीये बनाए हैं और कई वाट्सएप ग्रुप पर शेयर भी किया है ताकि लोग आसानी से दीया बना सकें।