{"_id":"5e873b228ebc3e78c27f9cbe","slug":"lock-down-police-punishment70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने की शिकायत, बेटा कर रहा लॉकडाउन का उल्लंघन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिला अस्पताल रोड निवासी एक महिला को बैंक से पैसे निकालने थे। जब वह घर से बैंक जाने लगी तो उसका बेटा भी जिद करके उनके साथ चल दिया। मां ने कहा कि वह अकेली बैंक से पैसे ले आएगी, लेकिन वह नहीं माना। जबरन मां के साथ बैंक चला गया। जब वह बैंक से लौट रहे थे तो काला आम चौराहे पर मां ने सीओ सिटी को बताया कि उसका बेटा लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहा है। वह उसे घर पर रुकने के लिए बोली थी, लेकिन उसकी बात नहीं मानी। बताया कि वह सुबह शाम भी घर में नहीं रहता, बाहर घूमता रहता है। जिसके बाद सीओ सिटी ने उसे जमकर धमकाया और मां का कहना मानने के लिए कहा। युवक ने भी माफी मांगी और कहा कि वह आगे से मां का कहना मानेगा और लॉकडाउन का पालन भी करेगा। उसकी मां ने कहा कि इस सजा से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।