फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lock daun by fone delivery medicine by medical store

आनलाइन दवा भेजने में मेडिकल स्टोर संचालक निभा रहे अहम भूमिका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
lock daun by fone delivery  medicine by medical store
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद/साहिबाबाद। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन में दवाई लेने में आम लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए प्रशासन ने क्षेत्रवार मेडिकल स्टोर की सूची फोन नंबर सहित जारी किया है। अमर उजाला ने पड़ताल किया कि मेडिकल स्टोर संचालक दवाईयां लोगों के घर भेज रहे हैं या नहीं। अधिकांश मेडिल स्टोर संचालकों ने फोन करने पर दवाई भेजने के लिए 15 से 20 मिनट का समय मांगा। कुछ मेडकिल स्टोर संचालकों से फोन पर हुई बातचीत।  समय ः 11 बजे- एहसान मेडिकल स्टोर मसूरी  भाई जान मैं खिचरा से बोल रहा हूं, दो दिन से बुखार है, डाक्टर ने पर्चा दिया है। दवाई मंगानी थी आप भेज दोगे क्या।  स्टोर संचालक ः आप पर्चा व्हाट्सएप से भेज दो, मैं दवाई 20 मिनट में भिजवा रहा हूं। रिपोर्टर ः जी मेरे मोबाइल में नेट नहीं चलता पर्चा कैसे भेजूं?  स्टोर संचालक ः आप पड़ोस में किसी लड़के को दे दो, वह मेरे नंबर पर भेज देगा। दस मिनट बाद फोन करके मैं किसी लड़के को भेजता हूं अपने घर का पता बताओ वह पर्चा मुझे भेज देगा। अगर जरूरत हो तो कुछ खाने-पीने की चीज भी भिजवा दूं। 
विज्ञापन
समय - 11.15 नागर अस्पताल आरएन मेडिकोज ः  जी मैं लोहिया नगर सी ब्लाक से बोल रहा हूं। मेरे पैर में कई दिन से दर्द हो रहा है। डाक्टर ने दवाई लिखी है, घर भिजवा देंगे क्या। 
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोर संचालक ः जी आप इसी नंबर पर पर्चा भेज दीजिए, अभी लड़का दवाई देने गया है, आ जाए तो उसे तुरंत आपके पास भेजता हूं।  रिपोर्टर ः जी कितना समय लग जाएगा स्टोर संचालक ः बाबू जी थोड़ा सा तो इंतजार करना पड़ेगा। जैसे ही लड़का आता है मैं तुरंत भेजता हूं, आप ऑर्डर दे दीजिए।  संदीप मेडिकोज- शिप्रा विस्टा इंदिरापुरम 11ः40 बजे 
इंदिरापुरम रिपोर्टर ः भाई सहाब मुझे अहिंसाखंड में कुछ दवाइयां ऑर्डर करानी हैं, तो कितनी देर में होम डिलीवरी हो जाएगी ?   संचालक ः आप मुझे अभी व्हाट्सऐप कर दीजिए, मैं जल्द से जल्द दवाई भिजवा दूंगा।  मैं व्हाट्सऐप  नंबर पर आपके ऑर्डर का इंतजार रहा हूं ।  रिपोर्टर ः कोई एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा क्या ? संचालक ः नहीं, कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं है। सिर्फ आप ऑर्डर भेज दें।  .  वी.वी कैमिस्ट -  सेंट्रल मार्केट  12 बजे  वसुंधरा रिपोर्टर ः आपका नंबर मुझे कहीं से मिला है मुझे दवाइयों की अभी बहुत ज्यादा जरूरत है, लेकिन मैं बाहर नहीं आ सकता हूं, मेरी तबीयत ठीक नहीं है। संचालक ः आप चाहे तो मुझे फोन पर ऑर्डर नोट करा दें या व्हाट्सऐप पर भेज दीजिए। मैं अभी डिलीवरीमैन को दवाई लेकर भेज देता हूं । वो 15 मिनट के अंदर दवाई आपके घर पहुंचा देगा। लेकिन ऑर्डर सौ रुपये से कम नहीं होना चाहिए। क्यूंकि इससे कम में डिलीवरी मैन को परेशानी होती है।    सत्यम मेडिकोज ः एक बजे   वैशाली रिपोर्टर  ः मुझे बहुत तेज बुखार और सर दर्द है क्या मेरे घर दवाइयां भिजवा सकते हो ? संचालक ः अभी लड़के खाना-खाने के लिए जाएंगे तो वो आपके घर दवाई देते हुए निकल जाएंगे। आप मुझे अभीऑर्डर नोट करा दें। जिससे मैं लड़के को जल्दी दवाई लेकर भेज दूं।  .
त्यागी मेडिकल स्टोर ः 1ः20 बजे श्याम पार्क एरिया, साहिबाबाद रिपोर्टर ः दो बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।5. केशव मेडिकल स्टोर ः राजेंन्द्र नगर, साहिबाबाद रिपोर्टर ः दो बार कॉल की, जिसमें फोन व्यस्त मिला।  संचालक ः कुछ देर बाद रिपोर्टर के पास वापस कॉल आती है, जिसमें पूछते हैं कि आपकी कॉल आ रही थी। कुछ दवाई चाहिए थी ?रिपोर्टर ः मुझे कुछ दवाइयां अभी चाहिएं , तो कितनी देर में दवाई मिल जाएंगी और इसके लिए एक्स्ट्र्रा चार्ज भी लगेगा क्या ? संचालक ः आप ऑर्डर मुझे बता दें मैं लड़के को तुरंत दवाई लेकर आपके घर भेज देता हूं। आपका पता क्या है और कौन-कौन सी दवाई देनी है।  रिपोर्टर ः मैं आपकों व्हाट्सऐप कर देता हूं।  -----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed