{"_id":"5e81c6cc8ebc3e72b42216dd","slug":"korona-ko-harane-mein-doctor-hue-police-ka-sath-den80","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराने में डॉक्टर व पुलिस का साथ दें : एसएसपी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना को हराने में डॉक्टर व पुलिस का साथ दें : एसएसपी
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए घरों में रहें। लॉकडाउन का पूर्ण पालन करें। डॉक्टर और पुलिस आपकी जान बचाने के लिए दिन रात अस्पताल और सड़कों पर आपकी सेवा में जुटे हुए हैं। इनकी बातों को नजरअंदाज न करें और इनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। एसएसपी ने अपने ट्वीट में कहा है कि दो लोग हैं जो आपके जीवन और मौत के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर खड़े हुए हैं। इनकी कही हुई बातों को मानें और दूसरों को भी समझाएं। अपने-अपने घरों में रहें और लॉकडाउन का पूर्ण पालन करें। वहीं केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डॉ.महेन्द्र नाथ पांडेय ने भी गाजियाबाद पुलिस की सराहना करते हुए ट्वीट किया है कि गाजियाबाद पुलिस के सिपाही अपने कप्तान कलानिधि नैथानी के नेतृत्व में कोरोना वायरस जैसी महामारी से लडऩे के लिए दिन रात तत्परता से लगे हुए हैं। आप सभी गाजियाबाद वासियों से मैं अपील करता हूं कि अपने घरों में रहकर इस महामारी से लड़ने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।