फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   government will distribute 44000 gas cylinder for Ujjwala Yojana in district ghaziabad .

गाजियाबाद में उज्जवला योजना के 44 हजार लाभार्थियों को मुफ्त मिलेंगे तीन गैस सिलेंडर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
government will distribute 44000 gas cylinder for Ujjwala Yojana in district ghaziabad .
माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन महीने तक उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस (रिफलिंग) की सुविधा प्रदान की है। इसके तहत लाभार्थी घर बैठे ही रसोई गैस बुक करा सकते हैं। इस घोषणा से जिले में 43743 उज्जवला ग्राहकों को सीधे लाभ मिलेगा। लाभार्थी अंतिम रिफिल प्राप्त होने के 15 दिनों के बाद दूसरी बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए तीनों पेट्रोलियम कंपनियों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके बाद कंपनियों की तरफ से मुफ्त डिलीवरी की सेवा उज्जवला योजना से जुड़े ग्राहकों को देने की शुरूआत की जा रही है।     उज्जवल योजना के डिस्ट्रिक नोडल ऑफिसर दिनेश मलिक का कहना है कि योजना के ग्राहक एसएमएल, आईवीआपएस के साथ व्हाट्सअप नंबर 7588888824 या इंडियन ऑयल के मोबाइल एप के माध्यम से रसोई गैस रिफिल बुक करा सकते हैं। कोविड-19 के बीच कैश कलेक्शन से बचने के लिए ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा होती है या गैस लिकेज होने की समस्या आती है तो वो तत्काल 1906 पर कॉल करें। उज्जवला योजना के लाभार्थी प्रति माह एक सिलेंडर के ही हकदार होंगे। इस तरह से तीन महीने में तीन सिलेंडर उनको दिए जाएंगे, लेकिन वो सिलंडेर मिलने के 15 दिनों के बाद दूसरा सिलंडेर भी बुक करा सकते हैं। ------------ कोरोना के बीच हर कर्मचारी को सुरक्षा  इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कोरोना के बीच घरों तक सिलेंडर पहुंचना के काम में लगे हर स्तर के कर्मचारी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिनेश मलिक ने बताया है कि ट्रक डाइवर से लेकर गोदाम पर लगे कर्मचारी और घरों तक सिलेंडर पहुंचने वाले हमारे किसी भी कर्मचारी की कोरोना में मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। क्योंकि वो जोखिम भरे पलों में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed