फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत के बाद पहुंचने पर स्वागत

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत के बाद पहुंचने पर स्वागत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
----
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत के बाद पहुंचने पर स्वागत: भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनावों में चारों सीटों पर विजय हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को रजापुर, मुरादनगर ब्लॉक से नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रेनू चौधरी के पति राहुल डैली और मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी के महानगर कार्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अजीत पाल त्यागी व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने फूल मलाएं पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। अजीत पाल त्यागी ने कहा कि जीत से भाजपा का जनपद के साथ प्रदेश में कद बढ़ा है। संजीव शर्मा ने कहा कि जीत से प्रदेश सरकार और मजबूत होगी। इस मौके पर बॉबी त्यागी, यशपाल पहलवान, संजीव चौधरी, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, धीरज शर्मा, हेमंत चौहान, पंकज भारद्वाज, विकास डागर, विपिन चौधरी, अमरीश त्यागी, अनुज प्रधान सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed