{"_id":"60eae1af8ebc3e6e1e726a3f","slug":"ghaziabad1626005935","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ भाई ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ भाई ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के राजीव कालोनी भोपुरा यूटर्न के पास देर रात दिल्ली के युवक की सिर में गोली माकर हत्या के मामले में भाई की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक देर रात को यहां पर किसी से मिलने आया था। पुलिस को अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
दिल्ली के पुरानी सीमापुरी में अमित कुमार परिवार के साथ रहता था। वह प्रापर्टी का काम करता था। उनके भाई धर्म कुमार की ओर से साहिबाबाद थाने में सुबह तहरीर दी गई। जिसमें बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उन्हें अमित की सिर में गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिली थी। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में आया है कि आरोपी तुलसी निकेतन में किसी से मिलने के लिए आया था। यहां से रात को वापस घर लौट रहा था। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है। जिससे वह मिलने के लिए आया था। वहीं, एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में आया है कि अमित ने दो शादियां की थीं। दोनों से उन्हें दो दो बच्चे हैं। दोनों सगी बहन हैं। हाल में वह दोनों से ही अलग रह रहा था। दिल्ली में जुआ और सट्टे के मामले में उसपर पांच मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था। पुलिस की तीन टीमें घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही सर्विलांस की टीम भी जांच में जुटी हुई है। पारिवारिक विवाद, लेनदेन, सट्टे के कारोबार समेत सभी ङ्क्षबंदुओं पर पुलिस काम कर रही है।
ससुरालवालों पर भी शक
मृतक अमित के भाई धर्म कुमार ने बताया कि अमित का ससुरालवालों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। हत्या पर ससुराल वालों पर भी आशंका है। मृतक का साला हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है। एसएचओ साहिबाबाद नागेंद्र चौबे ने बताया कि साले से भी मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
क्या है मामला
शनिवार रात करीब पौने एक बजे स्कूटी से घर जा रहे अमित निवासी पुरानी सीमापुरी को राजीव कालोनी भोपुरा यूटर्न के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सिर में गोली मारदी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया कर जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन