फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीच बचाव पर युवक पर चलाई गोली, जान बची

बीच बचाव पर युवक पर चलाई गोली, जान बची

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
बीच बचाव पर युवक पर चलाई गोली, बची जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। भिक्कनपुर गांव में बीच बचाव करने पर दबंगों द्वारा तमंचे से एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। हालांकि गोली युवक को नहीं लगी है। पुलिस से पीडि़त ने गुहार लगाई है।
भिक्कनपुर गांव निवासी रोहित कुमार शनिवार दोपहर काम से गांव में किसी के पास जा रहा था। बीच रास्ते में पहुंचा तो गांव के दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। रोहित ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करने की कोशिश की। इस बात से नाराज एक दबंग पक्ष ने तमंचे से रोहित पर गोली चला ली। रोहित ने नीचे बैठकर अपनी जान बचायी। रोहित का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। बताया कि गोली चलने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सकती है। पुलिस गांव में एक स्थान पर लगा सीसीटीवी कैमरा दिखवा सकती है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पीडि़त शिकायत पर वारदात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed