फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला झुलसी

चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला झुलसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला झुलसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। चूल्हे पर खाना बनाते समय बृहस्पतिवार रात एक महिला झुलस गयी। परिजनों ने गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में महिला को भर्ती कराया है। मूलरूप से बडौत निवासी प्रेमपाल सिंह मुरादनगर की ब्रिजविहार कॉलोनी में किराये मकान में परिवार सहित रहते है। वह साहिबाद की एक कंपनी में काम करते है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उनका एलपीजी सिलेंडर खत्म हो गया। सिलेंडर खत्म होने पर उनकी पत्नी गीता छत पर चूल्हे पर खाना बनाने लगी। चूल्हे के पास रखी पन्नी के कारण गीता की साड़ी में आग लग गयी। पत्नी की चीख पुकार सुनकर प्रेमपाल व परिजन छत की तरफ दौड़े और पानी डालकर आग बुझायी। आग में झुलसी गीता को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया। -------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed