{"_id":"60cb42dd8ebc3ebd9f3b49b8","slug":"ghaziabad1623933661","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का ताला तोडक़र नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। राधेश्याम विहार कॉलोनी में बुधवार रात चोर बंद मकान का ताला तोडक़र नकदी, जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। पुलिस से पीडि़त ने गुहार लगाई है।
मूलरूप से मवाना निवासी संजय ङ्क्षसह मुरादनगर स्थित राधेश्याम विहार कॉलोनी में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते है। वह साहिबाबाद की एक कंपनी में जॉब करते है। संजय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी व बच्चे मवाना गये हुये है। राधेश्याम विहार कॉलोनी में अकेले रह रहे है, बताया कि कंपनी में रात की शिफ्ट थी, बृहस्पतिवार सुबह जॉब से लौटा तो देखा मकान के मेनगेट का ताला टूटा पड़ा है, अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि चोर मकान का ताला तोडक़र अलमारी से तीस हजार रुपये, करीब ढ़ाई लाख रुपये कीमत के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। वारदात की सूचना पुलिस को दी गयी, पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------
हरभजन सिंह
विज्ञापन