{"_id":"60be08f18ebc3ed3db454498","slug":"ghaziabad1623066865","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद पांच, बीडीसी के दो नामांकन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रधान पद पांच, बीडीसी के दो नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनपद की 96 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए और रजापुर में एक प्रधान और एक बीडीसी पद के लिए रविवार को नामांकन हुए। एक प्रधान पद के लिए पांच नामांकन हुए और बीडीसी पद पर दो नामांकन आए। सोमवार को नाम वापसी होगी और 12 जून को चुनाव कराए जाएंगे।
जिले में 161 गांव हैं जिसमें से अभी तक 65 ग्राम पंचायतों का गठन हुआ। इसके अलावा 96 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा ना होने की वजह से पंचायतों का गठन नहीं हो सका है। इन बाकी बचे गांवों में पंचायत सदस्यों के लिए रविवार को नामांकन हुए। रजापुर ब्लाक में एक प्रधान और एक बीडीसी की मृत्यु के बाद वह पद खाली थे उनके लिए भी नामांकन हुए। प्रधान पद के लिए पांच नामांकन हुए।
रजापुर ब्लाक स्थित युसुफपुर मनौटा गांव के प्रधान विजय सिंह की मृत्यु के बाद एक पद पर चुनाव कराए जाने हैं। इसके वार्ड 28 में इनायत पुर डासना में एक बीडीसी ललित की मृत्यु के बाद वहां पद रिक्त था उस पद के लिए दो नामांकन हुए। बाकी ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 188 पदों के लिए 221 नामांकन हुए। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि सात को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह दिया जाएगा और 12 जून को चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन