{"_id":"60be08e38ebc3e8bab35f88a","slug":"ghaziabad1623066850","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले 20 तक करें आवेदन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले या जो दिव्यां जिन्होंने सराहनीय कार्य किया है ऐसे दिव्यंगजनों को विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार इसके लिए 20 जून तक आवेदन किये जा सकते हैं । राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित गाइडलाइन तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
केंद्र सरकार हर साल तीन दिसम्बर को " विश्व दिव्यांग दिवस'' के मौके पर दिव्यांग व्यक्तियों को,दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों और स्वैच्छिक संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करता है। जिसके लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नई दिल्ली ने आवेदन आमंत्रित किये हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित गाइडलाइन तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नई दिल्ली की बेबसाइट Disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन आवेदन पत्र कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गाजियाबाद विकास भवन कमरा नंबर 131 गाजियाबाद में जमा कर सकते है।
विज्ञापन