{"_id":"607edf4a8ebc3ebd0a68f40f","slug":"ghaziabad1618927434","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद पुलिस ने दो गोतस्करों पर लगाई रासुका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
औरंगाबाद पुलिस ने दो गोतस्करों पर लगाई रासुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गत 29 मार्च को आरोपियों ने गांव बालका में किया था गोवंश कटान
विज्ञापन
- जेल में बंद दोनो आरोपी जमानत पर छूटने की कर रहे थे कोशिश
बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना पुलिस ने जेल में बंद दो गोकशों पर रासुका के तहत कार्रवाई की है। गत मार्च माह में आरोपियों ने औरंगाबाद के गांव बालका में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अब आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आने की फिराक में थे।
औरंगाबाद थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया की आरोपी सिराज पुत्र सत्तार कुरैशी व अरमान पुत्र हनीफ कुरैशी निवासी गांव बालका थाना औरंगाबाद शातिर किस्म के गोकश है। आरोपियों ने गत 29 मार्च को क्षेत्र से गोवंश चोरी कर बालका के जंगल मे गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में थाना औरंगाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। आरोपी सिराज व अरमान वर्तमान में जिला कारागार में निरूद्ध है। दोनों अभियुक्तों द्वारा जेल से बाहर आने के लिए न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। दोनों अभियुक्त गोकश है, जिनके द्वारा जमानत पर बाहर आकर क्षेत्र मे गौकशी जैसे जघन्य अपराध कारित कर जनता में भय व आंतक व्याप्त कर लोकशान्ति भंग की जा सकती थी। इसलिए थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा सिराज व अरमान के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में दोनों अभियुक्तों को तामील कराया गया है।
विज्ञापन