{"_id":"607edf388ebc3e908b3728e9","slug":"ghaziabad1618927416","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगौता थाना पुलिस ने दबोचा जिला बदर अपराधी ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अगौता पुलिस की हिरासत में जिला बदर अपराधी।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। अगौता थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। आरोपी को मंगलवार दोपहर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी को कुछ समय पूर्व ही 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपनी कमर कसी हुई है। एक और कुछ समय पूर्व एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कुछ अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया था, साथ ही इस अवधि में क्षेत्र में दिखाई देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी पुलिस को दिए थे। बताया गया कि मंगलवार सुबह अगौता थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक जिला बदर अपराधी क्षेत्र के गांव मालागढ़ में पुलिस प्रशासन को चकमा देकर छिप कर रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जो भी जिला बदर अपराधी क्षेत्र में आदेश के बावजूद छिप कर रह रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।