{"_id":"607eddbc8ebc3ec0d834233a","slug":"ghaziabad1618927036","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न, हत्या की कोशिश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न, हत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। विवाहिता को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई और पति ने तीन तलाक देकर उसे ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी पीड़ित विवाहिता आसमा पुत्री जहांगीर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्ष 2019 में उसका निकाह हापुड़ क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालीजन उससे खुश नहीं थे। निकाह के बाद से ही दहेज में नकदी और बाइक की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप कि बीते दिनों आरोपी ससुरालीजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। बाद में आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में ही रहने पर मजबूर है। अब आरोपी ससुरालीजनों द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन