फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   देवर ने भाभी से की छेड़छाड़ और दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज 

देवर ने भाभी से की छेड़छाड़ और दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर भी दहेज की खातिर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल सगुरु कर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह कुछ वर्ष पूर्व नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक इरशाद के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरारीजन शादी में मिले दहेज से खुश नही थे। वह दहेज में कार और नकदी की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी ना होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि उसका पति उससे जबरन अप्राकृतिक सम्बन्ध भी बनाता था। पीड़िता का आरोप है कि गत जनवरी माह में वह अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान उसका देवर उसके कमरे में घुस आया। साथ ही आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया। पीड़िता ने जब मामले की शिकायत अन्य परिजनों से की तो उल्टा पीड़िता पर ही आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति इरशाद समेत कुल छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed