फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सुस्त हुई कोरोनो के खिलाफ खाकी की चाल, बाजार में नही हो रहा पालन

सुस्त हुई कोरोनो के खिलाफ खाकी की चाल, बाजार में नही हो रहा पालन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में एक तरफ कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, वहीं पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने की खानापूर्ति की जा रही है। जिला मुख्यालय पर ही सड़कों पर बिना मास्क लगाए हुए लोग घूम रहे हैं। दुकानों के अंदर एवं बाहर सोशल डिस्टेंसनिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में बीते कुछ दिनों से रोजाना कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार शाम तक जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 293 तक पहुंच गई थी। बीते दो दिन के अंदर 100 से अधिक मरीज मिले हैं। इसके बावजूद सड़कों पर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मास्क जरूरी है, लेकिन जिला मुख्यालय पर ही सड़कों पर लोगों को बिना मास्क लगाए घूमते हुए देखा जा सकता है। नगर के अंसारी रोड, चौक बाजार, कालाआम चौक, डीएम रोड, कसाईवाड़ा, ऊपरकोट आदि क्षेत्रों में अधिकांश लोग बिना मास्क के नजर आते हैं। अंसारी रोड मुख्य बाजार है, लेकिन यहां अधिकांश दुकानों पर सोशल डिस्टेंसनिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। कुछ दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। दुकानों पर कोविड नियमों के तहत कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी रहती है। उधर, जानकारों की मानें तो बीते दिनों डीएम द्वारा बैठक में पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई गई, जिसके बाद अधिकांश थाना पुलिस द्वारा महामारी अधिनियम के तहत मुकदमें दर्ज करते हुए खानापूर्ति की जा रही है, लेकिन सड़कों पर नियम तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed