फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नाले में मिले युवक के शव के मामले में हत्या का लगाया आरोप

नाले में मिले युवक के शव के मामले में हत्या का लगाया आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर।कोतवाली नगर क्षेत्र में तीन दिन पहले युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक का शव नाले में पड़ा मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका था। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
मोहल्ला फैसलाबाद निवासी आकिल पुत्र याकूब ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 7 अप्रैल को उसके घर पर मोहल्ले का ही एक ठेकेदार आया और उसके पुत्र मोहम्मद साकिब को टाईल्स का काम कराने के लिए अपने साथ ले गया था। शाम तक पुत्र साकिब के घर न लौटने पर उसने फोन किया तो ठेकेदार ने सही जबाव नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने साकिब की तलाश शुरू कर दी। नगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दे दी गई। 8 अप्रेल की सुबह साकिब का शव चांदपुर रोड पर नाले में पड़ा मिला। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने अपने भाईयों के साथ मिलकर साकिब की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंका है। नगर पुलिस द्वारा ठेकेदार को हिरासत में ले रखा है, लेकिन उनकी तहरीर पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामले में एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। एसएसपी ने नगर पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed