{"_id":"6072d9a98ebc3ec39c36d685","slug":"ghaziabad1618139561","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में 11 करोड़ बेल पत्र पौधे लगाने के लिए चलेगा मिशन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
देशभर में 11 करोड़ बेल पत्र पौधे लगाने के लिए चलेगा मिशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में 11 करोड़ बेल पत्र पौधे लगाने के लिए चलेगा मिशन
विज्ञापन
- मंगलवार को वसुंधरा से होगी मिशन की शुरूआत
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा में प्रकृति फाउंडेशन की तरफ से रविवार को पूरे देश में 11 करोड़ बेल पत्र के पौधे लगाने का एलान किया गया। मंगलवार से इस मिशन की शुरूआत वसुंधरा में फांउडेशन के कार्यालय से ही की जाएगी। संस्थापक ने आमजन से मिशन में शामिल होकर जगह-जगह पर बेल पत्र के पौधे लगाने की अपील की है।
प्रकृति फाउंडेशन के संस्थापक दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि शिवमय भारत मिशन अब पूरे देश में चलाया जाएगा। इस मिशन के तहत विभिन्न जगह पर 11 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। हालांकि इस मिशन की कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। मगर उन्होंने मिशन को जल्द पूरा करने के लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की है। इस मिशन को लेकर उन्हें समाज,देश व प्रदूषण मुक्त बनने के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पहले दिन मिशन में होने के लिए आने वाले लोगों को इच्छानुसार पौधे दिए जाएंगे। इस दौरान प्रदीप शर्मा, देवेंद्र तोमर, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
------------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन