फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, नहीं मिला पानी

पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, नहीं मिला पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, नहीं मिला पानी
विज्ञापन
- वैशाली सेक्टर दो में पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सप्लाई हो रही प्रभावित - कई दिनों से सेक्टर दो बी में पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है - शिकायत के बाद भी नहीं निकल रहा हल, लोग हो रहे परेशान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  वैशाली सेक्टर दो के ई ब्लॉक में महागुन सोसायटी और नाले के ऊपर पानी की पाइप लाइन काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह से रोजाना सप्लाई के दौरान पानी नाले में बहकर बर्बाद हो रहा है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से भी लोग शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।  गर्मी में ंजहां पानी की सबसे ज्यादा जरुरत है। वहीं नगर निगम की अधिकारियों की लापरवाही की वजह से रोजाना हजारों लीटर पानी वैशाली इलाके में नाले में बहकर बर्बाद हो रहा है। वैशाली सेक्टर दो के ई ब्लॉक में महागुन सोसायटी के पास नाले के ऊपर से जा रही पानी की पाइप लाइन में लीकेज है। इसमें से पानी निकलता रहता है। इसकी वजह से हजारों लीटर पानी रोजाना सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लीकेज की वजह से घरों में ंपानी भी नहीं पहुंच रहा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने की वजह से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोग बोतल बंद पानी खरीदकर रोजमर्रा का काम करने को मजबूर हैं। लगातार लोग नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि पानी की पाइप लाइन में जहां भी लीकेज है, उन्हें ठीक कर सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
अंकुश बिश्नोई  बैशाली सैक्टर दो E ब्लाक के गेट के सामने नियर महागुन सोशायटी और नाले के ऊपर नगर निगम की पाईप लाइन मे पंन्चर मार रखा है पाईप लाइन से रोज का हजारो लीटर पानी बह जाता हैै, जबकि कौलोनी मे सुबह शाम पानी की किल्लत हो रही है, मेरा नगर निगम से अनुरोध है इसको अतिशीघ्र ठीक करवाये ताकि किसी जरूरत मन्द को पानी मिल सके, यही हाल बैशाली सैक्टर तीन नियर नबीन अस्पताल के पास वाली पानी की टंकी का भी है, दोनो जगह जब देखो पानी गिरता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed