{"_id":"6072d9998ebc3edb551fad48","slug":"ghaziabad1618139545","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष प्रतिपदा उत्सव में स्वयंसेवकों ने लगाया पौधे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वर्ष प्रतिपदा उत्सव में स्वयंसेवकों ने लगाया पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष प्रतिपदा उत्सव में स्वयंसेवकों ने लगाया पौधे
विज्ञापन
- इंदिरापुरम के स्वर्णजयंती पार्क समेत विभिन्न जगहों पर पौधरोपण हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित स्वर्णजयंती पार्क में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। इस बीच स्वयंसेवकों ने पार्क में पौधरोपण किया। इसके बाद सभी लोगों ने विभिन्न जगह पर पौधरोपण कर उसे सींचने की जिम्मेदारी दी। इस कार्यक्रम को दो गज की दूरी और मास्क पहनकर पूरा किया गया।
आरएसएस वैशाली शाखा के पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष स्वयंसेवकों की तरफ से वर्ष प्रतिपदा उत्सव के दिन पथ संचालन किया जाता है। मगर इस बार सभी शाखाओं पर कोरोना संक्रमण व सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देश का ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए। इसको लेकर स्वयंसेवकों ने मास्क पहनकर दो गज दूरी का ध्यान रखा। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम के अलावा वैशाली, वसुंधरा, साहिबाबाद में पौधरोपण किया गया। जिसमें गाजियाबाद विभाग कार्यवाह राम वरुण ने स्वर्ण जयंती में पौधा लगाते हुए उसका नाम भाऊराव देवरस रखा। इस बीच उन्होंने पौधा सीचने की जिम्मेदारी भी ली। महानगर व्यवस्था प्रमुख अविनाश ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा के दिन ही संघ के संस्थापक डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से कोरोना से बचने के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
-------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन